
नर्मदापुरम संवाददाता
स्थानीय मालाखेड़ी स्थित रेवर व्यू कॉलोनी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड एवं चौकीदार मंगल सिंह राजपूत ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी कॉलोनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह फूलों, गुलदस्तों और तिरंगे की सजावट ने कॉलोनी की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। सुबह से ही कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल रहा और रहवासियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में देशभक्ति का उत्साह नजर आया। तिरंगे के रंगों से सजा कॉलोनी परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस अवसर पर कॉलोनी अध्यक्ष प्रीती खरे, अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी, प्रखर समाजसेवी के.एन. त्रिपाठी, अनजु मालवीय, प्रेम ठाकुर, सरिता लुटारे, सुनीता गौर, संतोष शर्मा, सेवाराम मालवीय, सुरेश उइके, राकेश मालवीय, शिवशंकर पगारे सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
