प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग श्री शिव शेखर शुक्ला ने तदाशय की जानकारी देते हुए बताया है कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रदेश के समस्त जिलो में संस्कृति विभाग द्वारा जनसंपर्क विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व के आयोजन में प्रदेश के पारंपरिक रूप से लोक रूचि के गायन यथा लोक, भक्ति, सुराज, आजादी के तराने, कवि सम्मेलन, वादन और नर्तन यथा जनजातीय एवं लोक इत्यादि पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भारत पर्व पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भारत पर्व का कार्यक्रम भोपाल को छोड़कर प्रदेश के समस्त जिलो में आयोजित किया जाएगा।