हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील मीना ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच कर दिया परामर्श डायबिटीज, बीपी और ईसीजी सहित विभिन्न जांचें हुईं निशुल्क, स्वस्थ जीवनशैली और खानपान में संयम रखने की दी सलाह

नर्मदापुरम संवाददाता-

शहर के कोठी बाजार स्थित बालाजी क्लिनिक में भोपाल के प्रसिद्ध हृदय रोग एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक डॉ. सुशील  मीना (MBBS, MD) के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सक से निशुल्क परामर्श प्राप्त किया।शिविर में डॉ. सुशील मीना ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायराइड, बुखार, खांसी, दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, पीलिया, पेट दर्द, हर्निया, हाइड्रोसील, ट्यूमर, सांस लेने में परेशानी एवं जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और ईसीजी सहित कई आवश्यक जांचें निशुल्क की गईं। हृदय संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों को विशेष परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।डॉ. मीना ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानपान में संयम, नियमित सुबह की सैर और व्यवस्थित दिनचर्या बेहद आवश्यक है। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए, ताकि बीमारियों की पहचान शुरुआती अवस्था में ही हो सके। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।शिविर के दौरान डॉ. सतीश कुमार बामने विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बालाजी क्लिनिक के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

 

Spread the love