नर्मदापुरम में काली कमेटी की भव्य कांवड़ यात्रा, नर्मदा जल लेकर लौटे श्रद्धालु

                   नर्मदापुरम संवाददाता-

काली कमेटी काली मंदिर, आईटीआई क्षेत्र की ओर से रविवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ लेकर श्रद्धालु विवेकानंद घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान से मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर पवित्र नर्मदा जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कांवड़ लेकर वापस काली मंदिर के लिए रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा के दौरान आईटीआई क्षेत्र सहित पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर कांवड़ यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। डीजे और बैंड-बाजों पर बज रहे धार्मिक गीतों की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते और नृत्य करते नजर आए। यात्रा मार्ग में लगातार मां नर्मदा और भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा में मातृशक्ति की विशेष सहभागिता रही। महिलाओं ने भी कांवड़ उठाकर धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया। नर्मदा जल लेकर श्रद्धालुओं के काली मंदिर पहुंचने पर पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन किया गया।
पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। काली कमेटी द्वारा आयोजित इस कांवड़ यात्रा ने क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।

 

Spread the love