हरियाली तीज पर नेहरू पार्क में सजी हरियाली, महिलाओं ने झूले झूलकर मनाया उत्सव

                          नर्मदापुरम संवाददाता-

हरियाली तीज के अवसर पर स्थानीय नेहरू पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ समाज सहित विभिन्न समाजों की महिलाओं ने उत्साह और उल्लास के साथ तीज उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाएं सोलह शृंगार कर हरे रंग की साड़ियों एवं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं।महिलाओं ने एक-दूसरे को उपहार एवं सुहाग सामग्री भेंट कर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। नेहरू पार्क में सावन के झूलों की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने झूले झूलकर सावन और तीज की खुशियां साझा कीं।हरे परिधानों में सजी महिलाओं और झूलों से सजा नेहरू पार्क सावन की हरियाली और उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं को एक साथ मिलकर खुशियां मनाने, परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा आपसी स्नेह और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर श्रीमती ममता तिवारी, प्रिया श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, प्रीति खरे, ऋतु श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, मंजूला श्रीवास्तव, शीतल श्रीवास्तव, नेहा, संध्या, जानकी, श्रद्धा यादव, सुनीता, आशा रथ, आशा राजपूत, अनुजा मालवीय, रितु रघुवंशी, प्रीति सोलंकी सहित अखिल भारतीय कायस्थ समाज एवं अन्य समाजों की अनेक महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

 

Spread the love