नर्मदापुरम संवाददाता-
हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ द्वारा आज सोमवार, 17 अगस्त को भव्य वाहन तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 12 बजे नर्मदांचल पत्रकार भवन, कोठी बाजार से प्रारंभ होगी।तिरंगा यात्रा में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, कमिश्नर श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, एडीएम राकेश शुक्ला, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं शहरवासी शामिल होंगे।यह बाइक तिरंगा रैली कोठी बाजार स्थित पत्रकार भवन से प्रारंभ होकर एसपी ऑफिस चौराहे तक जाएगी और वहां से वापस पत्रकार भवन पहुंचेगी। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।आयोजकों ने बाइक रैली में शामिल होने वाले लोगों से हेलमेट पहनकर आने की अपील की है। राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में अधिक से अधिक शहरवासियों से सहभागिता की अपील की गई है।
