सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक नर्मदापुरम में संपन्न, पेंशनरों के हित में कई मांगें उठीं

                           नर्मदापुरम संवाददाता-

सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश की द्वितीय त्रैमासिक प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक बुधवार को हैप्पी मैरिज गार्डन, नर्मदापुरम में क्षेत्रीय एवं जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष इंजीनियर उमेश दुबे ने की। इसमें प्रदेशभर की 11 क्षेत्रीय समितियों एवं 30 जिला समितियों से लगभग 150 पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार बरेले ने संगठन के विस्तार, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा हरदा जिला समिति के गठन का प्रस्ताव रखा।बैठक में प्रांताध्यक्ष इंजीनियर उमेश दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए शासन से धारा 49/6 समाप्त करने, स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, छठवें वेतनमान के एरियर का भुगतान, जून एवं दिसंबर माह के वैकल्पिक वेतनमान की शेष राशि देने तथा 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान करने की मांग की।महामंत्री इंजीनियर आर.के. चौधरी ने प्रथम त्रैमासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष इंजीनियर प्रदीप बख्शी ने आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा।बैठक के दौरान 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सेवानिवृत्त इंजीनियरों का शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। साथ ही हाल ही में सेवानिवृत्त हुए जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।बैठक में वरिष्ठ उपप्रांताध्यक्ष आर.बी. नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्रीराम शर्मा, उपप्रांताध्यक्ष के.एस. राजपूत, अतिरिक्त महामंत्री आलोक तिवारी, पत्रिका व्यवस्थापक इंजीनियर प्रकाश मालवीय, सूरज सिंह कुशवाहा, रत्नाकर राउत, एम.एम. पाठक, कैलाश चंद्र तिरोले, मुकेश गर्ग, डी.के. गुप्ता तथा पूर्व प्रांताध्यक्ष सोमनाथ शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में क्षेत्रीय समिति नर्मदापुरम की अनुशंसा पर वरिष्ठ सदस्य के.के. मालवीय (सिवनी मालवा) को प्रदेश संगठक नियुक्त किया गया। अंत में प्रांताध्यक्ष उमेश दुबे ने सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय एवं जिला समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आर.के. चौधरी तथा आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय सचिव इंद्र मोहन दुबे ने किया।

Spread the love