बीसा रोड़ा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का वित्तीय साक्षरता सामुदायिक शिविर आयोजित, ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

     [नर्मदापुरम संवाददाता]

ग्राम पंचायत बीसा रोड़ा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आरोह फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन तथा वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। शिविर में उपस्थित हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं, बचत, निवेश, ऋण, साइबर फ्रॉड से बचाव, नॉमिनेशन, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, री-केवाईसी तथा डीबीटी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आरोह फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक कमलेश गढ़वाल ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे वित्तीय साक्षरता शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी नियमित रूप से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने का आग्रह किया।

Spread the love