नर्मदापुरम पुलिस का विशेष यातायात अभियान: 10वें दिन 95 चालान, ₹41 हजार समन शुल्क वसूला

नर्मदापुरम संवाददाता- 

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के 10वें दिन भी सघन चालानी कार्रवाई के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 10वें दिन की कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस ने कुल 95 चालान किए और ₹41,000 समन शुल्क वसूल किया। कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 56 दोपहिया वाहन चालकों तथा बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने वाले 30 चारपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य धाराओं में 9 चालान किए गए, जिनमें नो-पार्किंग, बिना/विधिवत नंबर प्लेट सहित अन्य यातायात उल्लंघन शामिल हैं। लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए 31 प्रकरण आरटीओ को भेजे गए। इनमें पीओएस मशीन के माध्यम से 24 तथा पत्र के माध्यम से 7 प्रकरण प्रेषित किए गए। 10वें दिन 7 जागरूकता कार्यक्रम यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कुल 7 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्कूल एवं कॉलेजों में 2 कार्यक्रम आयोजित कर 185 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। वहीं अन्य स्थानों पर आयोजित 5 कार्यक्रमों के माध्यम से 185 नागरिकों एवं लाभार्थियों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।
अभियान के दौरान अब तक की स्थिति विशेष यातायात अभियान के दौरान अब तक जिले में 1,670 चालान किए गए हैं, जिनसे ₹5,85,200 समन शुल्क वसूल किया गया। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1,178 तथा बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने वाले 347 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं लाइसेंस निलंबन हेतु 373 प्रकरण आरटीओ को भेजे गए हैं।जागरूकता अभियान के तहत अब तक 83 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें स्कूल एवं कॉलेजों में 18 कार्यक्रम आयोजित कर 2,235 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर 65 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 4,518 नागरिकों एवं लाभार्थियों तक यातायात सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।नर्मदापुरम पुलिस की अपील
“सुरक्षित यात्रा, समृद्ध परिवार — जन-भागीदारी से ही संभव है सड़क सुरक्षा।”नर्मदापुरम पुलिस ने जिलेवासियों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।पुलिस ने वाहन चालकों से तेज गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यातायात नियम प्रत्येक व्यक्ति और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।नर्मदापुरम पुलिस ने नागरिकों से अनुशासित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने तथा जिले को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त बनाने में सक्रिय जनभागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

 

Spread the love