सेठानी घाट पर यूनियन बैंक की जनसेवा पहल महिलाओं के लिए दो चेंजिंग रूम, दो डस्टबिन और कथा वाचकों को दिए बड़े छाते

          नर्मदापुरम संवाददाता-

स्वच्छता पखवाड़े के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंगलवार को सेठानी घाट पर स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़ी पहल की गई। बैंक की ओर से घाट पर महिलाओं की सुविधा के लिए दो चेंजिंग रूम तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो डस्टबिन उपलब्ध कराए गए।
चेंजिंग रूम का उद्देश्य सेठानी घाट पर स्नान के लिए आने वाली महिलाओं को कपड़े बदलने में सुविधा प्रदान करना है। वहीं, घाट पर प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, सत्यनारायण कथा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम कराने वाले ब्राह्मण पुजारियों और कथा वाचकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें धूप से बचाव के लिए बड़े अंब्रेला भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार सेन तथा रीजनल इंश्योरेंस हेड संजय कुमार सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक अनुराग तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार सेन ने कहा कि स्वच्छता के साथ धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखना भी सामाजिक जिम्मेदारी है। बैंक द्वारा जनहित से जुड़े ऐसे कार्य आगे भी निरंतर किए जाएंगे।
यूनियन बैंक की इस पहल की घाट पर मौजूद नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि चेंजिंग रूम, डस्टबिन और कथा वाचकों के लिए छाते जैसी सुविधाओं से सेठानी घाट पर आने वाले लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 

Spread the love