
नर्मदापुरम संवाददाता-
मालाखेड़ी रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नर्मदापुरम शाखा के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर शाखा परिसर में वर्षगांठ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रमुख अधिकारी राजकुमार सेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद केक काटकर शाखा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। समारोह में बैंक के ग्राहकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए यूनियन बैंक की सेवाओं को विश्वसनीय और ग्राहक हितैषी बताया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ खाताधारक एवं सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. प्रकाश चंद्र उपाध्याय का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। करोड़ों नागरिकों के विश्वास का प्रतीक : सेन क्षेत्रीय प्रमुख राजकुमार सेन ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक राष्ट्रीयकृत बैंक एवं केंद्र सरकार के अधीन संचालित सुदृढ़ वित्तीय संस्थान है, जो देश के करोड़ों नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं तथा विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्राहकों को दी।उन्होंने कहा कि शाखा की प्रगति में ग्राहकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने शाखा को लगातार सहयोग देने के लिए सभी खाताधारकों और बैंक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।ग्राहकों के सहयोग से पूरा हुआ पहला वर्ष
शाखा प्रबंधक एन. भानुप्रिया नरवरिया ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं ग्राहकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का निरंतर सहयोग और विश्वास शाखा की सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रीय प्रमुख के कुशल मार्गदर्शन, बैंक स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठा तथा ग्राहकों के विश्वास के बल पर शाखा ने अपना पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया है।उन्होंने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक भविष्य में भी बेहतर, सरल और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख राजकुमार सेन, शाखा प्रबंधक एन. भानुप्रिया नरवरिया, बैंक अधिकारी अभिषेक जीवन, दीपेंद्र, वरिष्ठ ग्राहक के.के. खंडेलवाल, व्ही.के. दीक्षित, आईटीआई शाखा प्रबंधक लवकेश नरवरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. खंडेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता व्ही.के. दीक्षित, शिक्षा अधिकारी राजेश जायसवाल सहित बैंक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने यूनियन बैंक की नर्मदापुरम शाखा को पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए बैंक के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
