पवन जाटकी रिपोर्ट सिवनी मालवा में 61 फीट ऊँचे रावण का होगा दहन दशहरा उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, राम झांकी संग निकलेगा विजय जुलूस। नगर में विजयादशमी पर्व की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। इस बार दशहरा उत्सव के अवसर पर 61 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रावण दहन के साथ-साथ रंगारंग आतिशबाजी का भी प्रदर्शन होगा, जिसका नगरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।इसके अलावा विजयादशमी के अवसर पर नगर में भव्य विजय जुलूस भी निकलेगा। जुलूस में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। धार्मिक गीतों और जयकारों के साथ निकलने वाला यह जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। समिति ने सभी नगरवासियों से शांति, भाईचारा और उत्साहपूर्वक पर्व मनाने की अपील की है। दशहरा उत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सोमेश तिवारी,भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने मजदूरों को मिलने वाली 464 करोड़ रूपए की बकाया […]
भिलाई। किशोर कुमार फैंस क्लब द्वारा आयोजित एक शाम किशोर कुमार के नाम कार्यक्रम में का आयोजन कर विलक्षण प्रतिभा के धनी एवं मशहूर सिंगर किशोर कुमार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित […]
प्रतीक पाठक नर्मदापुरम- जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। घटनाओं के विश्लेषण में यह सामने […]