
नर्मदापुरम संवाददाता-
विश्व फार्मासिस्ट डे के उपलक्ष्य में दवा विक्रेता संघ नर्मदापुरम द्वारा शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, मालाखेड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।इस अवसर पर दवा विक्रेता संघ जिला अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव महावीर जैन सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, IMA अध्यक्ष डॉ. अतुल सेठा एवं नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव की भी विशेष उपस्थिति रही।पौधारोपण के दौरान अतिथियों और संघ के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना बेहद आवश्यक है।दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट डे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ संघ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संघ उपाध्यक्ष संजय व्यास, प्रदीप तिवारी, पंकज गौर, जितेंद्र व्यास, रोहित दुबे, अयान खान, गजेंद्र राठौड़, यश शर्मा, अरुण राजपूत सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
