


भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने भगवान श्री गणेश एवं अन्य देवी-देवताओं की भक्ति से ओतप्रोत सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जैसे-जैसे भजनों की स्वर लहरियां गूंजती गईं, पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए।कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान श्री गणेश के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन के दौरान सोसायटी के सदस्यों ने आपसी सहभागिता और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।गोल्डन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कॉलोनीवासियों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। भजन संध्या के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और परिवारों की खुशहाली की कामना की।
