

नर्मदापुरम संवाददाता-
शहर में मंगलवार को नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रफुल्ल तिवारी का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं आरआरसी मॉल, राज एक्सप्रेस कार्यालय सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, विशिष्टजनों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने श्री तिवारी को पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्री तिवारी के साथ बिताए पुराने और यादगार पलों को साझा किया। सभी ने उनके व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और साथ बिताए अनुभवों को याद करते हुए जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता की। वहीं श्री तिवारी ने भी अपने जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों और यादगार अनुभवों को साझा किया। माहौल आत्मीयता, अपनत्व और उत्साह से सराबोर रहा।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, प्रशांत तिवारी, सुधीर तिवारी, मनीष सोलंकी, राजेश रैकवार, राजीव अग्रवाल, सीमा कैथवास, विजय कुंभारे, विपिन महंत, हिना खान, नेहा मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर व्यास, मदन शर्मा, राजीव दुबे, दीपक थापक, दयाराम फौजदार, नेहा थापक, अंशुल पांडे, हेमंत राजपूत, मनोज चौरे, मुकेश भदोरिया, कमल चौहान, रुद्र चौहान, कन्हैया लाल वर्मा, पुरुषोत्तम मालवीय, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र धाकड़, कुणाल तिवारी, मनाल तिवारी, अनिमेष तिवारी, अमित, दुर्गा, अशोक गौर, एनडी दीक्षित, नकुल मालवीय (सिवनी मालवा), गोविंद चौधरी, गोलू अवस्थी सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।सभी ने श्री तिवारी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
