
नर्मदापुरम संवाददाता-
वन महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन, वन विभाग एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मां नर्मदा के डांगी घाट और चौरे घाट के मध्य भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य पंडित अजय दुबे एवं पांच विद्वान विप्रों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न प्रजातियों के 500 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण से पहले पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग की व्यवस्था कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, डीआईजी, जिला वनमंडल अधिकारी मीणा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लायंस क्लब के एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी डी.एस. दांगी, अध्यक्ष हरिसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ. जे.पी. मालवीय, सुभाष बरेले, मुन्नालाल जैन, चंद्रशेखर शर्मा, योगाचार्य राकेश चौहान सहित भारत विकास परिषद के लल्लन पटेल, पप्पू भदोरिया, भरत भदोरिया, राममोहन यादव, अखिलेश गुप्ता, अमित नामदेव एवं बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों ने सहभागिता की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
