अब कामायनी एक्सप्रेस बलिया तक

प्रतीक पाठक

नर्मदापुरम। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 10.12.2023 से गाड़ी संख्या 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस की सेवा का विस्तार बलिया स्टेशन तक किया जा रहा है। विस्तार के पश्चात गाड़ी बनारस स्टेशन के स्थान पर बलिया स्टेशन पर रुकेगी।गाड़ी संख्या 11071लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बनारस कामायनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलते हुए 19.45 बजे वाराणसी पहुँच कर, 19.55 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर, 20.45 बजे औड़ीहार पहुँच कर, 20.50 बजे औड़ीहार से प्रस्थान कर, 21.25 बजे गाजीपुर सिटी पहुँच कर, 21.30 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान कर, 22.35 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी| इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11072 बनारस -लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस बलिया स्टेशन से 12.45 बजे प्रस्थान कर, 13.55 बजे गाजीपुर सिटी पहुँच कर, 14.00 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान कर, 14.45 बजे औड़ीहार पहुँच कर, 14.50 बजे औड़ीहार से प्रस्थान कर, 15.50 बजे वाराणसी पहुँच कर,16.00 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय- सारणी के अनुसार चलते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाएगी।

Spread the love