
गणेश पंडाल परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न गीतों पर प्रतिभागियों ने आकर्षक डांस प्रस्तुत किए। बच्चों की मासूम अदाओं और युवाओं की जोशीली प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर संगीत और उत्साह से सराबोर नजर आया।
आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी कार्यक्रम देखने पहुंचे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने कॉलोनीवासियों को एक साथ आने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों एवं कॉलोनीवासियों का सहयोग और उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।
