
नर्मदापुरम संवाददाता-
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, नर्मदापुरम द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान : मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत शासकीय एसएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्मदापुरम में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सातों विकासखंडों—सिवनी मालवा, नर्मदापुरम, केसला, बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर एवं माखननगर से चयनित 63 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर अपनी कल्पनाओं और सपनों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। प्रदर्शनी में प्रस्तुत कलाकृतियों का जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की।
विभिन्न चरणों में हुई प्रतियोगिता
जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने बताया कि 19 सितंबर 2026 को जिले के 1044 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शाला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद 21 सितंबर को विद्यालय स्तर पर प्रदर्शन, 22 सितंबर को संकुल स्तर तथा 24 सितंबर को विकासखंड स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। प्रत्येक विकासखंड से उत्कृष्ट तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
माध्यमिक स्तर
प्रथम — कुमारी आरती पाण्डे, कक्षा 8वीं, दिव्य ज्योति उमावि सांडिया
द्वितीय — कुमारी दिव्या नागले, कक्षा 7वीं, ईपीईएस हाईस्कूल केसला
तृतीय — कुमारी भारती बेलवंशी, कक्षा 8वीं, शासकीय पीएमश्री कन्या विद्यालय सोहागपुर
हाई/हायर सेकेंडरी स्तर
प्रथम — कुमारी सिद्धी गौहिया, कक्षा 11वीं, विंध्यवासिनी उमावि मालाखेड़ी
द्वितीय — कुमारी कंचन जाट, कक्षा 12वीं, शासकीय पीएमश्री उमावि बागरातवा
तृतीय — कुमारी अल्फिया बी, कक्षा 10वीं, शासकीय उमावि नर्मदापुरम
महाविद्यालय स्तर
प्रथम — कु. शिवानी गौर, एसडीएम महाविद्यालय, सिवनी मालवा
द्वितीय — कु. पलक गौर, वर्धमान महाविद्यालय, इटारसी
तृतीय — कुमारी ऋषिता वर्मा, पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नर्मदापुरम सभी विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदापुरम विधायक सीतासरन शर्मा उपस्थित रहे। विधायक सीतासरन शर्मा ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। सांसद माया नारोलिया ने शिक्षा विभाग की पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पूर्व विधायक सविता दीवान, सुश्री राजो मालवीय, राजेश गौर, कुंवर सिंह यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, संभागीय समन्वयक चित्र सेवा शैलेन्द्र दीक्षित, जिला सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी, प्रसन्न हर्णे, रोहित गौर, एडीपीसी राजेश गुप्ता, डीपीसी राजेश जायसवाल, प्राचार्य संदीप शुक्ला, राजेश शर्मा एवं कीर्ति शिवपुरिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डी.एन. व्यास ने किया। अंत में मुकेश चंद्र मैना ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
