सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई कला, कौशल और हुनर जुमेराती कन्या शाला में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, अतिथियों ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

नर्मदापुरम संवाददाता-

संकुल एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत छात्राओं की प्रतिभा, कला और रचनात्मक हुनर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यालय परिसर में विभिन्न समसामयिक एवं रचनात्मक विषयों पर आधारित आकर्षक चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप दिया।कार्यक्रम संस्था की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों ने अतिथियों और उपस्थितजनों का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दूरसंचार समिति के सदस्य श्री विकास नारोलिया उपस्थित रहे। साथ ही ओजस्वी वक्ता श्री सचिन तोमर, श्री योगेन्द्र सोलंकी, स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती बिंदिया मांझी, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती वंदना कारोडे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री वीरेन्द्र कोरी विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्राओं की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीमती भावना उपाध्याय ने किया, जबकि श्रीमती छाया भगत ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाने में श्रीमती ज्योति तिवारी, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती ऋचा पालीवाल, श्री जितेन्द्र जाट, श्रीमती ममता तिवारी एवं श्रीमती मयूरा उपरालिया का सराहनीय योगदान रहा।आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त छात्राओं एवं शाला परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

Spread the love