नर्मदापुरम संवाददाता-
गोल्डन सिलिकॉन सिटी में गणेश उत्सव के अवसर पर गणेश पंडाल में तम्बोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणपति बप्पा के जयकारों के बीच तम्बोला का आयोजन हुआ, जिससे पूरे पंडाल में उत्सव और मनोरंजन का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे नंबरों की घोषणा होती गई, प्रतिभागियों की उत्सुकता बढ़ती गई। विभिन्न राउंड में विजेता रहे प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान कॉलोनीवासियों को एकजुट करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तम्बोला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा आगामी कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
