
नर्मदापुरम संवाददाता –
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ द्वारा कोठी बाजार स्थित पीपल चौक पर गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित पत्रकारों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।ध्वजारोहण के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी के. एन. त्रिपाठी ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पीपल चौक देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के सचिव विजय कुंबारे, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रदीप गुप्ता, दयाराम पाल, राजेश तिवारी, पुरुषोत्तम मालवीय, नेहा थापक, एंडी दीक्षित, गोलू अवस्थी एवं गोविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा अध्यक्ष के. एन. त्रिपाठी, मनोज चौरे, सुरेंद्र राजपूत, विपिन महंत, अनूप तोमर, हेमंत राजपूत, मनीष दुबे, अजय दुबे, कन्हैयालाल वर्मा, रूपेश पठान, मदन शर्मा, कमल चौहान, अंशुल पांडे, राजेंद्र धाकड़, रज्जू राजपूत, रत्नेश दुबे, आलोक शर्मा, धीरज चौकसे, मनीष सोलंकी सहित अनेक नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैनिकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।इस अवसर पर उपस्थितजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं वीर बलिदानियों को नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगे की शान में आयोजित यह समारोह पीपल चौक पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दे गया।
