नर्मदापुरम- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गोल्डन सिलिकॉन सिटी के रहवासियों ने मानवता और जीव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कॉलोनी के नागरिकों द्वारा पक्षियों के लिए सकोरे (पानी के पात्र) लगाए गए हैं, ताकि गर्मी में प्यास से बेहाल पक्षियों को राहत मिल सके।इसके साथ ही गौवंश के लिए भी पानी की बड़ी टंकियां रखवाई गई हैं, जिनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में बेजुबान जीवों को पानी उपलब्ध कराना और लोगों को जीवों के प्रति संवेदनशील बनाना है।कॉलोनी निवासी प्रतीक पाठक ने बताया कि तेज गर्मी में पक्षियों और जानवरों को सबसे अधिक परेशानी पानी की कमी से होती है। ऐसे में सभी नागरिकों को आगे आकर अपने घरों और मोहल्लों में पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ओझा, रिंकू गुप्ता, पुरुषोत्तम साहू ,सुरेश साहू, रुद्रांश पाठक, प्रतीक पाठक ,ने इस सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी जीवों के जीवन बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। गोल्डन सिलिकॉन सिटी की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक बन रही है।
प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम दीपावली पर्व को लेकर बाजार सज चुके हैं और खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के मुख्य बाजारों में घरों की सज्जो सजावट का सामान खरीदने […]
प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम एक दिसंबर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता संबंधी विविध आयोजन किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ने जानकारी दी कि प्रातः 10.30 बजे जिला चिकित्सालय […]
प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम जिले में 15 फरवरी एवं 16 फरवरी को मां नर्मदा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 16 फरवरी की सायं सेठानी घाट पर आयोजित होगा। सुप्रसिद्ध रामजी […]