
नर्मदापुरम संवाददाता-
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब जिले की प्रशासनिक कमान आशीष वशिष्ठ संभालेंगे। नए कलेक्टर की नियुक्ति के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर नई उम्मीदें जुड़ी हैं।नर्मदापुरम जिले में विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों में तेजी, जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना नए कलेक्टर के समक्ष प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब जिलेवासियों की निगाहें नए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के कार्यभार ग्रहण करने और आगामी कार्ययोजना पर रहेंगी।
