प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम
*नपा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल विधायक डॉ सीता शरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव की मध्यस्थता में हुई खत्म कल सुबह से कचरा वाहन आयेंगे आपके द्वार*
*विगत दो दिनों से चल रही नगर पालिका स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आज शाम समाप्त हुई कल सुबह से सभी स्थानों पर सफाई कर्मचारी अपना कार्य प्रारंभ करेंगे इसी के साथ-साथ स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विधायक डॉ सीता शरण शर्मा एवम नगर पालिका अध्यक्ष श्रमती नीतू महेंद्र यादव की अगवाई में जिला प्रशासन के पुरे अमले के साथ सभी विभागो के कर्मचारियो एवम अधिकारियों केद द्वारा 1 अक्टूबर को एकजुट होकर एक घंटे के लिए श्रमदान कर पूज्य बापू महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी इसके अंतर्गत सभी नगर वासियों निवेदन है की वे आपने वार्ड में अवश्य श्रम दान करे।
मुख्य रूप से कार्यक्रम सेठानी घाट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।