चंद्रमौली नर्मदेश्वर धाम मंदिर से निकलेगी कावड़ यात्रा, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

                    [नर्मदापुरम संवाददाता]

शहर में भक्ति, सेवा और आस्था के पावन संगम के बीच श्री चंद्रमौली नर्मदेश्वर धाम मंदिर से चतुर्थ वर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सावन के पावन अवसर पर आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कावड़ यात्रा 10 अगस्त को शाम 4 बजे श्री चंद्रमौली नर्मदेश्वर धाम मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विवेकानंद घाट पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु मां नर्मदा के पवित्र जल से कावड़ भरेंगे और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पुनः मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।विवेकानंद घाट से लाया गया पवित्र नर्मदा जल श्री चंद्रमौली नर्मदेश्वर मंदिर में भगवान शिव को श्रद्धापूर्वक अर्पित कर जलाभिषेक किया जाएगा। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे।
आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Spread the love