गोल्डन वेलफेयर सोसायटी में विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा परिसर, श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ गणेश प्रतिमा स्थापना समारोह

                      नर्मदापुरम संवाददाता-

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गोल्डन वेलफेयर सोसायटी में विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। सोसायटी के रहवासियों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया।गणेश प्रतिमा को आकर्षक सजावट के बीच विराजमान कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सोसायटी के रहवासी एवं परिवारजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की।सोसायटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। आगामी दिनों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सोसायटी के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे।आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सोसायटी के परिवारों को एक साथ जोड़ना, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना भी है।प्रतिमा स्थापना के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भगवान गणेश की स्थापना होते ही वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।गोल्डन वेलफेयर सोसायटी में अब आगामी दिनों तक गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव का रंग देखने को मिलेगा। रहवासी पूरे उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

Spread the love