वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में मनाया जन्मदिन, कविता और गीतों से सजा सांस्कृतिक आयोजन

   नर्मदापुरम संवाददाता

वरिष्ठ नागरिक समिति की जुलाई माह की बैठक होटल प्राइम लैंड में उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक का संचालन अशोक तायडे ने किया। इस अवसर पर जुलाई माह में जन्मदिन वाले सदस्यों राजेंद्र सिंह ठाकुर, एन.सी. जैन, रामविलास मेहरा, बसंत भाटवेडकर, भोजराज यादव, सुरेश पगारे, राजेश मालवीय एवं शारदा प्रसाद मालवी का मंच पर पुष्पमाला, तिलक एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में अरुण पाराशर और शैलेंद्र जोशी ने स्वागत गीत एवं जन्मदिन गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। सुभाष यादव ने “एक पेड़ की पीड़ा” विषय पर भावपूर्ण कविता सुनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद श्री करकरे, पवन शुक्ला, सेवाराम, अशोक तायडे, सुरेश मालवीय, किशोर ठाकुरद्वारा, पंकज बरगले, प्रमोद दुबे, विनोद परसाई और रामदास कनारे ने कविता पाठ, भजन, गीत-संगीत और हास्य-चुटकुलों की प्रस्तुतियों से करीब दो घंटे तक सभी का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने ऐसे आयोजनों को आपसी मेल-मिलाप और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताते हुए नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

Spread the love