
शहर के कोठी बाजार स्थित पीपल चौक पर भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बन रही है। प्रतिमा स्थापना में स्थानीय युवाओं एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस धार्मिक कार्य में संरक्षक सोनू सोनी, अध्यक्ष निलेश यादव, उपाध्यक्ष अमन एवं कोषाध्यक्ष उदय यादव का विशेष योगदान रहा। इनके साथ कमल रैकवार, लोकेश राव, सुमित शर्मा, संजय पटेल, अक्षय, नमन, सूरज, आदित्य यादव, पंडित गोलू अवस्थी एवं पंडित सर्वेश व्यास ने भी प्रतिमा स्थापना कार्य में विशेष सहयोग प्रदान किया।सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से पीपल चौक पर भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित हुई। इस धार्मिक पहल से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ है।
