
नर्मदापुरम संवाददाता-
शहर की रिवर व्यू कॉलोनी में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ चल रहा है। कॉलोनीवासी आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। वहीं, कॉलोनी के गेट नंबर-1 स्थित मंदिर के पास सड़क पर रेत का ढेर और जेसीबी मशीन खड़ी होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंटी साहू द्वारा घर के बाहर रेत का ढेर लगाया गया है और जेसीबी मशीन खड़ी की गई है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आज कन्या भोज और भंडारे का कार्यक्रम आयोजित होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रास्ते पर निर्माण सामग्री और भारी मशीन खड़ी होने से परेशानी बढ़ सकती है। कई बार निवेदन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप कॉलोनी के नागरिकों का कहना है कि धार्मिक आयोजन को देखते हुए संबंधित व्यक्ति से कई बार रास्ता खाली रखने का निवेदन किया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे स्थानीय रहवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि जब पूरा कॉलोनी क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की आराधना में जुटा है और लोग आयोजन में सहयोग कर रहे हैं, तब मंदिर के रास्ते में रेत और भारी मशीन खड़ी रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों ने संबंधित व्यक्ति से रास्ते से रेत हटाने और जेसीबी मशीन को अन्यत्र खड़ा करने की मांग की है। साथ ही नगर प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
