
नर्मदापुरम-
पुलिस विभाग में 31 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ सेवाएं देने वाले प्रधान आरक्षक क्रमांक 141 श्यामराव पान्से को कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, नर्मदापुरम रेंज द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें उच्च पद का प्रभार सौंपा गया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने उनकी वर्दी पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की।श्यामराव पान्से अपनी कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ मां नर्मदा के प्रति गहरी आस्था के लिए भी जाने जाते हैं। वे प्रतिदिन ड्यूटी पर आने से पहले मां नर्मदा का आशीर्वाद लेते हैं और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य द्वार पर सम्मानपूर्वक सैल्यूट कर परिसर में प्रवेश करते हैं। उनके विनम्र व्यवहार और अनुशासन के कारण वे विभाग और आमजन में लोकप्रिय हैं।पदोन्नति मिलने पर श्री पान्से ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मां नर्मदा की कृपा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया। आदेश के अनुसार नर्मदापुरम रेंज के कुल 12 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक एएसआई का प्रभार दिया गया है। इस उपलब्धि पर सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने श्री पान्से को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
