
नर्मदापुरम- पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची के अनुसार थाना प्रभारी इटारसी रहे कावा निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को अब कोतवाली नर्मदापुरम का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रिजर्व केंद्र नर्मदापुरम में पदस्थ निरीक्षक उषा मरावी को देहात थाना नर्मदापुरम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना प्रभारी पिपरिया रहे गिरीश त्रिपाठी को सोहागपुर, जबकि सोहागपुर थाना प्रभारी राहुल रायकवार को केसला भेजा गया है। पदस्थापना आदेश निरीक्षक कोतवाली नर्मदापुरम के थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर को माखननगर थाना का प्रभार दिया गया है। स्टेशन रोड पिपरिया के थाना प्रभारी आदित्य सेन अब पिपरिया थाना संभालेंगे, जबकि केसला थाना प्रभारी मदनलाल पंवार को स्टेशन रोड पिपरिया भेजा गया है। देहात थाना नर्मदापुरम के प्रभारी सौरभ पाण्डे को इटारसी थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पदस्थापना आदेश निरीक्षक इसके अलावा रिजर्व केंद्र में पदस्थ राखी मौर्य को महिला थाना नर्मदापुरम तथा सुरेखा निमोदा को पचमढ़ी थाना का प्रभारी बनाया गया है। पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह को रिजर्व केंद्र नर्मदापुरम भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिले के पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
