विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदांचल पत्रकार संघ ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश धरती रहे हरी-भरी तो चलेंगी हमारी सांसें : प्रफुल्ल तिवारी

नर्मदापुरम –पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को नर्मदांचल पत्रकार संघ द्वारा शहर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बढ़ते तापमान, सूखते जलस्रोतों और बदलते मौसम के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण को बचाने और धरती को हरियाली से आच्छादित करने का संकल्प लिया गया।संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी के मार्गदर्शन में सदर बाजार स्थित देवा माई रामजी बाबा समाधि परिसर तथा टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि धरती हरी-भरी रहेगी तो हमारी सांसें भी सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में दयाराम फौजदार, प्रदीप गुप्ता, मनोज सोनी, इंद्र कुमार सोनी, पुरुषोत्तम मालवीय, अभिषेक मालवीय, रुद्र प्रताप सिंह, मनोज ठाकुर, मनोज चौरे, मनोज सोलंकी, राजेश रैकवार, हेमंत राजपूत एवं गोलू अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।पौधारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, सपाक्स अध्यक्ष के.एन. त्रिपाठी, डॉ. मयंक तोमर, दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Spread the love