
नर्मदापुरम –राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य एवं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रियंक कानूनगो बुधवार, 3 जून को नर्मदापुरम प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन पर कलेक्ट्रेट पीपल चौक स्थित पत्रकार भवन में शाम 4:30 बजे से मानव अधिकारों विषयक परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन नर्मदांचल पत्रकार संघ द्वारा किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, पत्रकारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर श्री कानूनगो मानव अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे तथा नागरिकों को उनके संवैधानिक और मानवीय अधिकारों की जानकारी देंगे।संवाद कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि नागरिक अपने अधिकारों का प्रभावी उपयोग कैसे कर सकते हैं तथा अधिकारों के संरक्षण के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों का लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अपने प्रश्न रखने और मानव अधिकारों से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।नर्मदांचल पत्रकार संघ ने पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर मानव अधिकारों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
