
स्थानीय चित्रगुप्त घाट (कोरी घाट) पर रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा मां नर्मदा की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। समाज की मातृशक्ति एवं पुरुषों ने घाट परिसर और नदी किनारों पर फैले कचरे, पुरानी फूल-मालाओं तथा विसर्जित पूजन सामग्री को साफ कर डस्टबिन तक पहुंचाया। अभियान में शामिल लोगों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर घाट की सफाई की और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान समाजसेवी एवं भजन गायिका आशा राजपूत ने कहा कि शास्त्रों और पुराणों में मां नर्मदा को मोक्षदायिनी और पुण्यसलिला माना गया है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के दर्शन मात्र से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है, इसलिए उनके घाटों को स्वच्छ रखना हर श्रद्धालु का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आस्था के नाम पर नदी में प्लास्टिक और पूजन सामग्री प्रवाहित न करने की अपील भी की।सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एवं अभियान के सूत्रधार विजय वर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सच्ची राष्ट्रसेवा और मां नर्मदा की वास्तविक पूजा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को विभिन्न घाटों पर चलने वाला यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है। श्रद्धालुओं से घाटों पर बने डस्टबिन का उपयोग करने और नदी के पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखने की अपील भी की गई।
अभियान में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मां नर्मदा के गौरव और नर्मदापुरम की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प
