स्व-गणना सुविधा के अंतिम दिन पत्रकारों ने प्राप्त की SE ID

नर्मदापुरम। जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत चल रही स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार को नर्मदांचल पत्रकार संघ कार्यालय में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गणना पूरी की। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के तहत पत्रकारों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी दर्ज कराई और सफलतापूर्वक स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त की।इस अवसर पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाला बताया। पत्रकारों ने कहा कि स्व-गणना सुविधा से आम नागरिकों को भी घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर मिल रहा है, जिससे जनगणना कार्य में तेजी आएगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी सभी से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पत्रकारों ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Spread the love