नर्मदा_जयंती_महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर सुश्री मीना ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम

कलेक्टर सोनिया मीना ने बताया है कि नर्मदा जयंती महोत्सव पर्व का मुख्य कार्यक्रम सेठानी घाट पर 15 एवं 16 फरवरी को मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav नर्मदा जयंती महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। कलेक्टर सुश्री मीना ने नर्मदा जयंती महोत्सव पर्व के दौरान सेठानीघाट सहित नर्मदा नदी के अन्य घाटों पर कानून व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपकर निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की कानून व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के लिए अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने स्पष्ट किया है कि नर्मदा जयंती में कानून व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है वे दायित्वों के निवर्हन के लिए उत्तरदायी होंगे।

Spread the love