भारत भवन का होगा नया स्वरूप : संस्कृति मंत्री

 

रश्मि तिवारी
भोपाल : जनवरी, 2024
भारत भवन भारतीय संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ पर विभिन्न संस्कृति और कलाकारों द्वारा सजाई गई बेहतरीन कला का समावेश है।
मंत्री लोधी ने भारत भवन भ्रमण के दौरान कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे परिष्कृत संस्कृति है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहरों के विकास और उत्थान का कार्य सतत किया जा रहा है। भारत भवन परिसर में लगभग एक एकड़ की भूमि पर ‘कला ग्राम’ विकसित किया जा रहा है। भारत भवन मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाता है। कला ग्राम के बनने से यह और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जायेगी। आने वाले समय में भारत भवन एक नए स्वरूप में दिखेगा।
संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने मंत्री लोधी को भारत भवन के विभिन्न गैलरी रूपांकर, रंगमहल, वागार्थ, अनहद, छवि आदि का भ्रमण कराया और जानकारी दी। इस अवसर पर भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला उपस्थित थे।

Spread the love