सिवनी मालवा में गूंजा गौ सम्मान अभियान, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सिवनी मालवा (पवन जाट)

सिवनी मालवा नगर में आज गौ सम्मान अभियान के तहत भव्य रैली निकालकर तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। यह रैली हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में गो सेवक, साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिकजन शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करते हुए गौ माता के संरक्षण और सम्मान की मांग उठाई।तहसील परिसर पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार नितिन झोड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, प्रत्येक जिले में गो अभ्यारण स्थापित करने तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग शामिल रही।आयोजकों ने बताया कि यह गौ सम्मान अभियान आज पूरे भारतवर्ष में साधु-संतों के आह्वान पर आयोजित किया गया है। अभियान का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाना है।रैली के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। नगरवासियों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौ सेवा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Spread the love