प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम
आज दिनांक 5 4 2024 को भारतीय सफाई कामगार संघ के पदाधिकारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय को कर्मचारियों के मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया गया। जिसमें संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। संघ द्वारा मांग की गई की।
1. ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए।
2. कर्मचारियों को वेतन की तिथि निश्चित की जावे जो कि अभी तक अनिश्चित है।
3. सातवें वेतनमान की राशि का भुगतान करवाया जावे।
4. कर्मचारियों की एनपीएस की राशि की जानकारी प्रदान की जाए।
5. स्वर्गवासी नियमित कर्मचारियों के वारिसों की अनुकंपा नियुक्ति की जाए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कैलाश चंद, जिला उपाध्यक्ष संतोष बडगूजर, नगर उपाध्यक्ष बैजू लुटारे, कोषाध्यक्ष अरविंद टांक, मनोहर सराठे ओपी रावत डॉ प्रशांत जैन रोहित बडगूजर राकेश आदि लोग उपस्थित रहे।