
(प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)
शहर के प्रतिष्ठित अग्निहोत्री गार्डन में विक्टोरियस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ‘विक्टोरियस क्रिकेट कप’ का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक राजन, पूर्व न्यायाधीश गिरीश दीक्षित एवं डॉ. अतुल सेठा रहे, इस अवसर पर समाजसेवी राकेश फौजदार और खेल अधिकारी उमा पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही, अतिथियों ने खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया, इस दौरान एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करने का माध्यम है, उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पत्रकार 11 और डॉक्टर 11 के बीच खेला गया जिसमें पत्रकार 11 के कप्तान प्रफुल्ल तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 65 रन बनाए, प्रफुल्ल तिवारी और कुणाल तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी की जबकि अभिषेक मालवीय ने गेंदबाजी में एक ओवर में तीन विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर 11 की टीम ने डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. विजय छाबड़िया और कप्तान डॉ. राजकुमार गक्खर की शानदार पारियों की बदौलत मात्र 6 ओवर में जीत हासिल कर ली, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. अनुराग तिवारी और प्रफुल्ल तिवारी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया, इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार भी उपस्थित रहे, आयोजक मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि गुरुवार को सुबह MPCA क्रिकेट क्लब और GCA के बीच तथा शाम को अनंत विक्टोरियस क्लब और यंग ब्राइट क्लब के बीच मुकाबले खेले
