भीषण गर्मी में भी कर्तव्य पथ पर डटे ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा, सड़क पर उतरकर संभाली व्यवस्था

नर्मदापुरम-जहां एक ओर भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर नर्मदापुरम ट्रैफिक विभाग के डीएसपी संतोष मिश्रा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर डीएसपी संतोष मिश्रा ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया।तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच अधिकारियों एवं जवानों के साथ सड़क पर मौजूद रहकर उन्होंने यह संदेश दिया कि आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी कार्यशैली को देखकर राहगीरों और नागरिकों ने भी ट्रैफिक पुलिस की सराहना की।डीएसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।भीषण गर्मी में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा ने यह साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो हर परिस्थिति में जनता के हित के लिए समर्पित रहे।

 

Spread the love