प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम
जिलेभर में गणेशोत्सव की धूम है। गणेशोत्सव
समितियों ने इस वर्ष आकर्षक पंडाल बना कर
मिट्टी के गणेश प्रतिमा को विराजित किया है। भगवान
श्रीगणेश कई रुप में विराजे है। भगवान गणेश की प्रतिमाओं
का दर्शन करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।कई जगह
झांकी भी बनाई गई है। सड़कों को समितियों द्वारा रंग-बिरंगी
लाइट से डेकोरेट किया है।
गोल्डन सिलिकॉन गणेशोत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजित किया गया है। सोमवार को महाआरती और 56 भोग का कार्यक्रम किया गया। गोल्डन सिलिकॉन गणेश उत्सव समिति ने बताया की पिछले 8 वर्षो से हम सभी मिलकर भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा को विराजित कर रहे है। साथ ही हर साल 56 भोग और महाआरती का प्रोग्राम रखा जाता रहा हैं। निरंतर समिति द्वारा कुछ न कुछ प्रतियोगिता बच्चो के लिए करवाई जाती रही है। जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेते है। भगवान गणेश सभी को सुख समृद्धि दे इसी की कामना के साथ हम सभी गणेश उत्सव को मनाते है।