प्रतीक पाठक नर्मदापुरम -शहर के पुलिस पेट्रोल पंप पर बुधवार को अचानक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण लोग जल्दबाजी में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचने लगे। देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं और यातायात भी प्रभावित हुआ।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाइश देते हुए शांति बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और यह केवल एक अफवाह है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सतर्क रहें। अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने से व्यवस्था बिगड़ सकती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।प्रशासन ने यह भी कहा कि पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा गया है कि वे संयम बनाए रखें और केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन भरवाएं।इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अफवाहें कितनी तेजी से फैल सकती हैं और किस तरह से आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए सभी नागरिकों को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है।
सोमेश तिवारी,भोपाल भोपाल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बीना स्थित बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश […]
प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम हरदा बाईपास स्थित सियाराम नगर में अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में […]
नर्मदापुरम– नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर शहर में जन-असंतोष लगातार गहराता जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ अब विरोध के स्वर मुखर […]