नर्मदापुरम के नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने संभाला पदभार

 नर्मदापुरम संवाददाता–

नर्मदापुरम जिले के नवागत कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा से कार्यभार प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि श्री आशीष वशिष्ठ वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं और मूलतः राजस्थान के निवासी हैं। नर्मदापुरम में पदस्थापना से पहले वे भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के प्रबंध संचालक तथा समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के मिशन संचालक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।इसके अतिरिक्त, श्री वशिष्ठ अनूपपुर जिले के कलेक्टर के रूप में भी वर्ष 2023-24 में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब नर्मदापुरम जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी।

 

Spread the love