नर्मदांचल पत्रकार भवन में आज श्री गणेश जी को लगेगा छप्पन भोग, होगी भव्य महाआरती

                        नर्मदापुरम संवाददाता-

स्थानीय पीपल चौक स्थित स्वर्गीय पत्रकार प्रशांत दुबे नर्मदांचल पत्रकार भवन में विराजमान भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष इन दिनों प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। गणेशोत्सव के अवसर पर पत्रकार भवन में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश जी को छप्पन भोग अर्पित कर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और पत्रकार साथियों में विशेष उत्साह है।आयोजकों ने नर्मदापुरम के सभी सम्माननीय नागरिकों, स्थानीय गणमान्यजनों एवं पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी के छप्पन भोग एवं महाआरती में शामिल होने का आग्रह किया है।आयोजकों ने कहा कि भगवान श्री गणेश जी की आराधना और महाआरती में शामिल होकर सभी श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें और इस भक्तिमय आयोजन को सफल बनाएं।
स्थान: स्वर्गीय पत्रकार प्रशांत दुबे नर्मदांचल पत्रकार भवन, पीपल चौक, नर्मदापुरम
समय: शाम 7:30 बजे
दिनांक: 23 सितंबर 2026, बुधवार

Spread the love