सुहाग का प्रतीक करवा चौथ पर्व बुधवार को जिलेभर में उत्साह संग मनाया गया

प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम

सुहाग का प्रतीक करवा चौथ पर्व बुधवार को जिलेभर में उत्साह सं
मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला
व्रत रखा। पति व परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।देर शाम में चंद्रमा को अर्घ्य दिया। छलनी में जलता दीपक रखकरचंद्रमा का दर्शन के साथ ही पति का दीदार किया। पति के हाथों सेपानी पीकर व्रत तोड़ा। पर्व को लेकर हर तरफ चहल-पहल रही।इसके पहले सुबह से ही सुहागिनें सज धज कर व्रत की तैयारी में जुटगईं। मेहंदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ रही । सामूहिक रूप से थाली बदलने की रस्म भी निभाई गई। परिवारों में दिनभर चहल-पहल व खुशी का माहौल रहा। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास करती हैं. करवा चौथ के दिन विधिवत पूजा के बाद महिलाएं रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत बुधवार, 1 नवंबर को रखा गया.नर्मदापुरम में इस बार चांद 8 बजे के बाद ही निकला तत्पश्चात महिलाओं ने अपना व्रत खोला। पति की लंबी उम्र की कामना की।

Spread the love