सिवनी मालवा SDM विजय राय की संवेदनशील पहल, 20 साल से परेशान परिवार को मिली बड़ी राहत

सिवनी मालवा (पवन जाट)
विजय राय सिवनी मालवा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय ने एक जटिल मामले में आवेदक परिवार को बड़ी राहत दिलाई है। उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप और त्वरित निर्णय से उस परिवार का जाति प्रमाण पत्र जारी हो सका, जो पिछले 20 वर्षों से दस्तावेजी परेशानियों से जूझ रहा था।मामला अर्चनागांव के मूल निवासी बिशन सिंह मर्सकोले का है। बिशन सिंह करीब 20 वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में गांव छोड़कर दूधकच्छ में बस गए थे। लंबे समय तक मूल निवास से बाहर रहने के कारण उन्हें जाति प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।जब SDM विजय राय को जानकारी मिली कि जाति प्रमाण पत्र न होने के कारण बिशन सिंह के बच्चों का स्कूल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए।उनके निर्देश पर राजस्व अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्यों का मिलान किया और नियमानुसार बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिए।प्रमाण पत्र मिलने के बाद बिशन सिंह ने SDM विजय राय और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अब बच्चों का स्कूल में दाखिला संभव हो सकेगा और उनका भविष्य सुरक्षित हो पाएगा।

Spread the love