Indore Crime News: इंदौर के प्राचीन भेरू मंदिर में तोड़फोड़, संघ कार्यकर्ता को धमकाया

Indore Crime News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जवाहर मार्ग पर प्राचीन भेरू और गणेश मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। तोड़फोड़ में मुस्लिम युवकों का हाथ बताया गया है। घटना से हिंदू संगठन और भाजपा नेता नाराज हैं। उन्होंने पंढरीनाथ थाना पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने कुछ लोगों के सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिए हैं।

घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक, वे शाखा के लिए घर से निकले तो उन्होंने खुद सात-आठ युवकों को मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए देखा।उनके हाथों में डंडे और बल्लियां थीं। आरोपित प्राचीन भेरू मंदिर और अद्भुत गणेश मंदिर में तोड़फोड़ कर रहे थे।शर्मा ने आपत्ति ली और वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपित उन्हें मारने दौड़े। इसके बाद आरोपित बंबई बाजार की तरफ भाग गए।

Spread the love

Leave a Reply