नवरात्र के अंतिम दिन खेड़ा पति मंदिर मालाखेड़ी में लगी भक्तो की भारी भीड़।

प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम

नवरात्र के नौवें दिन को नवमी के रूप में जाना जाता है। यह दिन माता सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। मालाखेड़ी स्तिथ खेड़ा पति मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ आज देखने को मिली कई लोग इस दिन व्रत का समापन करते हैं। अगर आप भी नवरात्र का त्योहार मना रहे हैं तो नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाएं। माना जाता है कि मां का पसंदीदा भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।मां सिद्धिदात्री की सवारी शेर है। माता कमल पर विराजमान होती है। इन्हें माता सरस्वती का भी स्वरूप माना गाया है। मां को बैंगनी रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में जब आप मां की पूजा करें, तो बैंगनी रंग के चीजों का प्रयोग करें। जिससे माता प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि माता सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाने से सारी मुराद पूरी होती है। ऐसे में आपको तिल का लड्डू बनाने की विधि बताएंगे।

Spread the love